News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: लखुआ गांव के अग्निपीड़ितों को विधायक ने वितरित किया घर-गृहस्ती का सामान

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 22, 2022  |  8:25 PM

709 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: लखुआ गांव के अग्निपीड़ितों को विधायक ने वितरित किया घर-गृहस्ती का सामान
  • गांव के सात निर्धन परिवार की महिलाओं को भरा सिलेण्डर, चूल्हा, चौकी, गद्दा, चादर, मच्छरदानी सहित बस्त्र दिए गये

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खंड के ग्रामसभा लखुआ-लखुई गांव में शुक्रवार को अग्निपीड़ितों के बीच विधायक विवेकानंद पांडेय द्वारा घर- गृहस्थी के समानों का वितरण किया गया। गांव के युवाओं ने बच्चों को इण्टरमीडिएट तक की नि:शुल्क पढ़ाई कराने का भरोसा दिलाया।

आपके लिए और..- कुशीनगर: खेत के किनारे खड़ी पल्सर बाइक चुराकर भाग रहा...

ग्रामसभा लखुआ-लखुई निवासी युवा उत्साही निशित मिश्र की पहल पर युवाओं द्वारा जुटाई गई धनराशि से सात अग्निपीड़ितों निर्मला देवी पत्नी नगीना, आरती पत्नी नंदू, संगीता पत्नी रामानंद, कौशल्या पत्नी शर्मा, सोमवती पत्नी जयश्री, आसमां पत्नी हकीक, रूकसान पत्नी सद्दाम को भरा हुआ गैस सिलेंडर, चूल्हा कनेक्शन समेत, सिलेंडर किट, चौकी, गद्दा, चादर, मच्छरदानी, साड़ी सेट, सलवार सूट, लोवर, टीशर्ट, बच्चों के लिए कॉपी, किताब और स्कूली बैग बैग का वितरण किया गया। विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने सामग्री का वितरण करते हुए पीड़ितों के लिए सरकारी अहेतुक सहायता व आवास दिलाने के लिए अधिकारियों से वार्ता की।

इस दौरान भाजपा नेता दुर्गेश वर्मा, मिंटू रौनियार, प्रिंस मद्धेशिया, रामप्रकाश चौधरी, ग्रामप्रधान संतोष पासवान, फर्कतुल्लाह, अशोक पासवान, हरिशंकर मिश्र, पन्नेलाल पासवान, मृत्युंजय चौधरी, संदीप चौधरी, आदित्य प्रताप, बिहारी कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, पन्नेलाल कुशवाहा, सुबोध कुशवाहा, महताब आलम आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
UPI फ्रॉड में उड़े 3.90 लाख, कुशीनगर साइबर सेल ने ठगों के मंसूबों पर फेरा पानी
UPI फ्रॉड में उड़े 3.90 लाख, कुशीनगर साइबर सेल ने ठगों के मंसूबों पर फेरा पानी

कुशीनगर। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कुशीनगर पुलिस को एक…

पुलिस की सतर्कता रंग लाई, गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का वांछित अभियुक्त दबोचा
पुलिस की सतर्कता रंग लाई, गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का वांछित अभियुक्त दबोचा

कुशीनगर। अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही तमकुहीराज पुलिस को एक और…

खेत में खून से लथपथ मिली युवक की शव, कुशीनगर में सनसनी
खेत में खून से लथपथ मिली युवक की शव, कुशीनगर में सनसनी

कुशीनगर। जनपद के कसया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking