News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने भूमि पूजन कर कार्य का किया शुभारंभ

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 24, 2022  |  10:01 PM

781 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने भूमि पूजन कर कार्य का किया शुभारंभ
  • कार्य की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं होनी चाहिए-विधायक विवेकानंद पाण्डेय

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के नारायणी नदी के छितौनी तटबंध के तीन ठोकरो के मरम्मत पर लगभग साढे दस करोड़ रूपये खर्च किये जाएंगे।विधायक ने रविवार को हनुमानगंज गाँव के पास भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया। गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने का विधायक ने निर्देश दिया।

आपके लिए और..- कुशीनगर: खेत के किनारे खड़ी पल्सर बाइक चुराकर भाग रहा...

खड्डा क्षेत्र को बाढ से बचाने के लिए लगभग सत्तर वर्ष पहले 14 किलोमीटर से लंबा छितौनी तटबंध बनाया गया है। बांध को सुदृढ़ करने हेतु समय- समय पर कार्य होते रहते हैं। खड्डा विधायक विवेकानन्द पांडेय के प्रयास से इस वर्ष तटबंध के 10.260 किलोमीटर,10.310 किमी,10.377 किलोमीटर के स्परो को सुदृढ़ करने हेतु पुनर्स्थापना कार्य को शासन ने स्वीकृति दिया है। इन कार्यों के मद में लगभग 10 करोड़ 40 लाख रुपये खर्च किये जाएंगे। इस तटबंध पर पुर्व में हुए ठोकर मरम्मत कार्य के स्लोप का पिचिंग कार्य भी होना है। महादेवा गाँव को गंडक के कटान से बचाने के लिए परक्यूपाइन लगाने का कार्य भी होना है। रविवार को हनुमानगंज गाँव के पास बैदिक मंत्रोचार के बीच कार्य का शुभारंभ विधायक ने किया। विधायक ने अभियंताओ को कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने की नसीहत दी।।

इस अवसर पर बाढ खंड के अभियंताओ सहित अन्य मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
UPI फ्रॉड में उड़े 3.90 लाख, कुशीनगर साइबर सेल ने ठगों के मंसूबों पर फेरा पानी
UPI फ्रॉड में उड़े 3.90 लाख, कुशीनगर साइबर सेल ने ठगों के मंसूबों पर फेरा पानी

कुशीनगर। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कुशीनगर पुलिस को एक…

पुलिस की सतर्कता रंग लाई, गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का वांछित अभियुक्त दबोचा
पुलिस की सतर्कता रंग लाई, गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का वांछित अभियुक्त दबोचा

कुशीनगर। अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही तमकुहीराज पुलिस को एक और…

खेत में खून से लथपथ मिली युवक की शव, कुशीनगर में सनसनी
खेत में खून से लथपथ मिली युवक की शव, कुशीनगर में सनसनी

कुशीनगर। जनपद के कसया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking