खड्डा/कुशीनगर। विकास खंड नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के किसानो ने कौवासार ड्रेन के सफाई व खुदाई के लिए सौरहा खुर्द के सैकड़ो किसानो ने कौवासार ड्रेन मे खड़े होकर प्रदर्शन किया था। साथ ही खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय को भी अवगत कराया था। विधायक द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए जिले के उच्चाधिकारियो से वार्ता कर किसानो के हर बर्ष हजारों एकड़ फसल बर्बाद होने की जानकारी कराकर कौवासार ड्रेन की खुदाई कराये जाने का निर्देश दिया।
शनिवार को पोकलेन से कौवासार ड्रेन की खुदाई शुरु कर दी गयी। मौके पर जे. ई. बाढ़ खंड रवि कुमार कन्नौजिया पहुंच कर जिलेदार रमापति दूबे को हर हाल में शीघ्र खुदाई कार्य पूरा कराने की बात कही। किसान रामबहाल पटेल, मुखलाल कुशवाहा, सुमंन्त कुशवाहा, भगवान चौधरी, कमलेश गोड़ आदि ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए विधायक को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…