News Addaa WhatsApp Group

Khadda News/खड्डा: सांसद ने आगजनी से प्रभावित परिवार से मिलकर बढ़ाया ढाढ़स

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 13, 2022  |  8:36 PM

621 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: सांसद ने आगजनी से प्रभावित परिवार से मिलकर बढ़ाया ढाढ़स

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम सभा कोप जंगल के छपिया टोला निवासी रामजी कुशवाहा का बुधवार की रात रिहायशी झोपड़ी व दो मवेशी जल गये जिससे मवेशियों की मौके पर ही अत्यधिक झुलसने से मौत हो गयी। गुरुवार को सांसद विजय दूबे पीड़ित के घर पहुंचकर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

बताते चलें कि बुधवार की देर रात आग लगने की वजह से रामजी कुशवाहा के घर में रखा सारा सामान जल गया व झोपड़ी में बंधी दो मवेशी जल गयीं जिससे उनकी मौत हो गयी। गुरुवार को इसकी जानकारी मिलने पर सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे ने गांव पहुंचकर अग्निपीड़ित परिवार को ढांढस बढ़ाया तथा दुरभाष पर उपजिलाधिकारी खड्डा से परिजनों को हर संभव सरकारी मदद के लिए निर्देशित किया साथ ही परिवार को सहयोग भी दिया।

इस दौरान पूर्व जिला प्रभारी हियुवा अजय गोविन्द राव उर्फ शिशु, जिलाध्यक्ष प्रधान संघ कुशीनगर संतोष मणि त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष धर्मेंद्र राव, रामानुज मिश्रा, प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, ग्राम प्रधान यशवन्त कुशवाहा, मण्डल अध्यक्ष सुबोध कुशवाहा सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा सुबोध कुशवाहा, कुणाल राव, प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, दिग्विजय शर्मा, देवेन्द्र कुशवाहा, ग्राम प्रधान कोप जंगल यशवंत कुशवाहा, सिब्बन कुशवाहा, दीपक गुप्ता, जितेंद्र सिंह, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking