News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: थोड़ा राहत की खबर… गंडक नदी के उफान में आई कमी, पानी के जलस्तर में आई गिरावट!

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 1, 2021  |  7:44 PM

806 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: थोड़ा राहत की खबर… गंडक नदी के उफान में आई कमी, पानी के जलस्तर में आई गिरावट! WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। गण्डक नदी के उफान से आई बाढ़ का पानी अब महदेवा व सालिकपुर गांवों से उतरने लगा है। बुधवार की सायं बाल्मीकी गण्डक बैराज से नदी में छोटे गये पानी का डिस्चार्ज घटकर 2 लाख 6 हजार हो गया है वहीं नदी भैसंहा गेज स्थल के चेतावनी विन्दु से 70 सेमी. ऊपर बह रही है।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

खड्डा इलाके के नदी पार बसे आधा दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी हफ्ते भर से गांवों में घुसकर भारी तबाही मचाई थी। लोगों की दिनचर्या बेपटरी तो हुआ ही उनके फसलों का भी काफी नुकसान हुआ। खड्डा के सालिकपुर चौकी पर बाढ़ शरणालय स्थल पर पिछले शुक्रवार से ही महदेवा व सालिकपुर के बाढ़ पीड़ितों के लिए सामुदायिक कीचन में डीएम एस. राजलिंगम के निर्देश पर दोनों वक्त भोजन कराया जा रहा है। बुधवार को एसडीएम अरविंद कुमार, तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी के मौजूदगी में गांव के लोगों को भोजन पानी दिया जा रहा है। बाल्मीकी गण्डक बैराज से नदी में डिस्चार्ज सायं 4 बजे पानी का डिस्चार्ज घटकर 4 लाख 6 हजार 400 हो गया है। एसडीएम अरविंद कुमार ने बताया कि महदेवा व सालिकपुर के चिन्हित लगभग एक हजार बाढ़ पीडितों में बाढ़ राहत सामग्री दे दी गई है। बताते चलें कि गांव की सड़को व घरों से धीरे धीरे पानी उतर गया है फिरभी महदेवा प्राथमिक विद्यालय पर लगभग एक दर्जन परिवारों ने अपने माल मवेशियों के साथ विद्यालय में शरण ले रखा है। लोगों के घरों व आस- पास से पानी उतरने के बाद सड़न व गंध से संक्रामक बीमारियों के फैलने का अंदेशा जताया जा रहा है। बाढ़ शरणालय में ठहरे बाढ़ पीडितों के भोजन व राहत सामग्री बितरण में कानूनगो आर.सी.गुप्ता, रामनवल पटेल, लालजी, सालिकपुर चौकी इंचार्ज राजेश कुमार गौतम, दीवान रामगोपाल यादव, पुलिस जवान राहुल यादव, राघवेन्द्र मिश्र आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking