News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान कराएं अधिकारी- भावना सिंह, एसडीएम

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 16, 2022  |  5:11 PM

1,025 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान कराएं अधिकारी- भावना सिंह, एसडीएम WhatsApp
Responsive image
  • सभाधान दिवस में आए शिकायतीपत्रों के समाधान में लापरवाही अक्षम्य-एसडीएम

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील के सभागार में शनिवार को एसडीएम भावना सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में पुलिस, राजस्व, नगरपंचायत सहित कुल 32 मामले आये जिसमें 5 मामलों का मौके से समाधान किया गया। शेष मामलों को संबंधित विभाग से समय सीमा के अंतर्गत समाधान के निर्देश दिए गये।

आपके लिए और..- दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

शनिवार को तहसील सभागार में एसडीएम भावना सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुए समाधान दिवस में कुल 32 फरियादियों ने अपने समस्या से संबंधित फरियाद रखी। नगरपंचायत के सभासदों ने सुभाष चौक पर बंद पड़े वाटर एटीएम के निकाले गये टेण्डर को निरस्त कर जांच करने, भाकियू के जिलाध्यक्ष रमाकांत तिवारी ने पूरे जनपद क्षेत्र को सूखा ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने सहित अन्य शिकायती पत्र दिवसाधिकारी के समक्ष रख गए। मौके से 5 प्रार्थनापत्रों का निपटारा करा दिया गया। एसडीएम भावना सिंह ने उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों से शेष शिकायती पत्रों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस दौरान तहसीलदार दिनेश कुमार, नायब तहसीलदार रवि यादव, खण्ड विकास अधिकारी, रजिस्ट्रार कानूनगो अशोक कुमार, कानूनगो आरसी गुप्ता सहित पुलिस व राजस्वकर्मी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking