खड्डा/कुशीनगर। नगर पंचायत क्षेत्र के मुख्य बाजार में स्थित निर्मित एक भूखंड को न्यायालय के आदेश पर प्रशासन ने खाली कराया है। अपने स्वामित्व का दावा करने वाले परिवार को अतिक्रमण का मामला मानते हुए इसे खाली कराया गया है।
बताया जाता है कि पूर्व ग्राम प्रधान ओमप्रकाश गुप्ता के बगल में कई दशक पूर्व चल रहे कन्या विद्यालय में अध्यापिका की नियुक्ति नहीं होने पर वह जमीन धीरे- धीरे समय बीतने के साथ बे-नामी हो गई। जिस पर एक परिवार काबिज हो गया था। जिससे विरुद्ध एक व्यक्ति ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जिसे न्यायालय ने बेदखल करने के लिए तहसील प्रशासन को निर्देशित किया था उसी को लेकर गुरुवार को हनुमानगंज थाने के थाना प्रभारी संतोष कुमार यादव मय पुलिस फोर्स के साथ स्थानीय नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी देवेश कुमार मिश्रा तथा खड्डा तहसीलदार दिनेश कुमार तथा राजस्व निरीक्षक रमेश चंद्र गुप्ता के साथ हल्के के लेखपाल धीरज शुक्ला की टीम ने मौके पर पहुंचकर उक्त चिन्हित जमीन को बेदखल कराते हुए उसमें रखी गई कुछ चौकी वगैरह को नगर पंचायत कार्यालय में सुरक्षित रखवा दिया है।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…