News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: विद्युत स्पर्शाघात से एक भैंस की मौत, दर्जनों घरों में उतरे करंट से उपकरण जलकर खाक

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 22, 2022  |  7:27 PM

905 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: विद्युत स्पर्शाघात से एक भैंस की मौत, दर्जनों घरों में उतरे करंट से उपकरण जलकर खाक
  • हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिन्दाछपरा का है पूरा मामला
  • कई घरों में उतरा करंट, उपकरण जले

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खंड के ग्रामसभा जिंदाछपरा में बुधवार की दोपहर पशुबाड़े में बंधी एक भैंस की विद्युत स्पर्शाघात से मौत हो गई, वहीं दर्जनों घरों के विद्युत उपकरण जलकर खाक हो गए।

आपके लिए और..- बेडशीट के थान से निकली ‘बंटी-बबली’ शराब, चौकी प्रभारी की...

ग्रामसभा जिंदाछपरा में श्रीकांत यादव के पशुबाड़े में भैंस बंधी थी। बुधवार की दोपहर में अचानक विद्युत आपूर्ति आई तो पशुबाड़े में बंधी भैंस विद्युत स्पर्शाघात की शिकार हो गई और दहाड़े मारने लगी। लोग अभी कुछ समझ पाते तबतक वह जमीन पर गिर गई और उसकी मौत हो गई। पशुबाड़े के आसपास के दर्जनों घरों में विद्युत उपकरण जलकर नष्ट हो गए। पशुपालन श्रीकांत ने विभाग से मौत की शिकार भैंस के मुआवजे की मांग की है। ग्रामीणों ने सूचना पशुपालन विभाग को भी दी है। सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने क्षति आंकलन की रिपोर्ट तैयार की।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प
महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के वार्ड नंबर -1 बाघनाथ स्थित एक विबाह भवन में…

वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार, मोलई प्रसाद प्रजापति 
वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार, मोलई प्रसाद प्रजापति 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर के प्रांगण में…

थाना प्रभारी ने किया व्यापारियों संग बैठक
थाना प्रभारी ने किया व्यापारियों संग बैठक

हाटा कुशीनगर । कोतवाली परिसर में थाना प्रभारी दीपक ने नगर के व्यापारियों संग…

‘एक पेड़ मां के नाम’ महायज्ञ के तहत अवध शुगर एनर्जी लिमिटेड में हुआ बृहद पौधरोपण
‘एक पेड़ मां के नाम’ महायज्ञ के तहत अवध शुगर एनर्जी लिमिटेड में हुआ बृहद पौधरोपण

हाटा (कुशीनगर)। पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking