खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के भेड़ीजंगल गांव के मुसहर समाज के लोगों ने बुधवार को तहसील मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और एसडीएम से मांगो से संबंधित ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
बुधवार को भेड़ी जंगल गांव के मुसहर बस्ती के गोबरी, राधे, किशन, धारी जगदीश, सुभावती, दीपलाल, सुरेश, बिंदु, संजय, रामप्रसाद, सुनील, महेंद्र सहित दर्जनों लोगों ने उप जिलाधिकारी उपमा पाण्डेय को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए शौचालय एवं आवासीय पट्टा आवंटित करने की मांग की। लोगों ने बताया कि वर्ष 2018 में पूर्व उपजिलाधिकारी खड्डा द्वारा मौखिक रूप से 2 डिस्मिल भूमि में घर बनाकर रहने के आदेश दिए गए थे जिस पर हम सब काबिज हैं लेकिन पट्टा हमें आज तक नहीं मिला। लोगों ने आबादी, बंजर एवं सरकारी भूमि पर अवैध कब्जाधारियों के ऊपर वैधानिक कानूनी कार्रवाई कराये जाने की मांग की।
— News Addaa (@news_addaa) June 15, 2022
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…