खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान सीओ शिवाजी सिंह ने फरियाद सुनते हुए टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
खड्डा के सीओ शिवाजी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में तीन मामले आए, तीनों मामले राजस्व से जुड़े हुए थे। सीओ ने पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम गठित कर मामले के निस्तारण के निर्देश दिए। सीओ ने कहा कि समाधान दिवस के मामलों को प्राथमिकता में रखकर निस्तारण कर फरियादियों को न्याय दिलाया जाये। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक भगवान सिंह, उपनिरीक्षक पीके सिंह, उमेश सिंह, राजेश कुमार गौतम, रमाशंकर यादव आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…