News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: राष्ट्र की उन्नति के लिए तकनीकी एवं कौशल का व्यावहारिक ज्ञान अति आवश्यक- दीपक मिश्र, प्राचार्य

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 23, 2022  |  8:31 PM

731 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: राष्ट्र की उन्नति के लिए तकनीकी एवं कौशल का व्यावहारिक ज्ञान अति आवश्यक- दीपक मिश्र, प्राचार्य

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील अंतर्गत सरस्वती ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के संस्थान सरस्वती देवी महाविद्यालय खड्डा में अध्ययनरत बी.ए, बी.एस-सी तथा बी.कॉम के छात्र/छात्राओं को शुक्रवार को सरस्वती इंटिट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के सौजन्य से विशेष प्रशिक्षण के उपरांत एम एस आफिस, फैशन डिजाइनिंग एंड क्राफ्ट डिजाइन तथा ब्यूटिशियन वोकेशनल कोर्स का प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

कार्यक्रम में प्रशिक्षु छात्र/ छात्राओं को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य दीपक मिश्र ने कहा कि आज के समय में राष्ट्र की उन्नति के लिए तकनीकी एवं कौशल का व्यावहारिक ज्ञान अत्यंत महत्वपूर्ण है। नई शिक्षा नीति में प्रत्येक युवा को उनकी रुचि के अनुसार विशेष कार्यों में प्रशिक्षित कर रोजगार या कैरियर से जोड़ने के व्यापक प्रावधान किए गए हैं। सरस्वती इंटिट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज ने इस दिशा में रचनात्मक पहल की है। ऐसे अनेक रोजगारपरक कोर्स संस्थान में संचालित हो रहे हैं। प्रत्येक युवा सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बने इसके लिए सरकार भी अनेक नीतियां बना रही है।

कार्यक्रम का संचालन उप प्राचार्या विभा सिंह ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ अजीत शुक्ल, पवन कुशवाहा, अजीत मद्धेशिया, दीपक शास्त्री, राघवेन्द्र मिश्र, सुनील मिश्र सहित छात्र, छात्राओं की उपस्थिति रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking