News Addaa WhatsApp Group

Khadda News/खड्डा: छितौनी इण्टर कालेज में प्रतिभा सम्मान समारोह, पुरस्कार पा खिल उठे मेधावियों के चेहरे

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 6, 2022  |  6:46 PM

1,058 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: छितौनी इण्टर कालेज में प्रतिभा सम्मान समारोह, पुरस्कार पा खिल उठे मेधावियों के चेहरे

खड्डा/कुशीनगर। नगर पंचायत छितौनी स्थित छितौनी इण्टर कॉलेज में गुरुवार को अर्धवार्षिक परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावियों सहित अन्य प्रतियोगिताओं के प्रतिभागी छात्र/छात्राओं को पुरस्कृत करने हेतु एसडीएम की अध्यक्षता में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ इस दौरान पुरस्कार पाकर होनहारों के चेहरे खिल उठे।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

बच्चों को पुरस्कृत करने के उपरांत मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी खड्डा श्रीमती उपमा पांडेय ने कहा कि पुरस्कार अच्छे व्यवहार को और प्रतिस्पर्धी भावना को प्रोत्साहित करने का एक तरीका है। छात्रों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत करना इस वजह से भी जरूरी है जिससे उनमें एक नई उर्जा का संचार हो और वह कुछ नया करने के लिए जागरूक रहे। कहा कि प्रतियोगिता, छात्र-छात्राओं के जीवन में आगे बढ़ने का एक माध्यम है। इससे छात्रों के हौसला बढ़ता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को बधाई दी और शिक्षकों की ईमानदारी और कड़ी मेहनत की सराहना की। छात्र, छात्राओं द्वारा चुनावी नाट्य मंचन व सांस्कृतिक कार्यक्रम की खूब सराहना हुई। प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन कमरुद्दीन अली अंसारी ने किया। विद्यालय के प्रवक्ता उदयराज शुक्ला, उप प्रधानाचार्य आकाश कुमार सिंह, अध्यापक सतेंद्र कुमार सिंह, आदर्श कुमार तिवारी, गुलाब चंद, नरेंद्र प्रसाद, आलोक, राजन आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking