News Addaa WhatsApp Group

Khadda News/खड्डा: अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समाधान दिवस, 39 मामलों में 5 मामले निस्तारित

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 18, 2021  |  5:48 PM

442 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समाधान दिवस, 39 मामलों में 5 मामले निस्तारित

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में शनिवार को एडीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। समाधान दिवस में कुल 39 मामले आये जिनमें 5 मामलों का मौके पर समाधान कराया जा सका।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

खड्डा तहसील सभागार में एडीएम देवीदयाल वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में विभिन्न समस्याओं को लेकर लोगों ने अपनी फरियाद की। कोटेदार संघ के अध्यक्ष बृजभूषण कुशवाहा ने खड्डा के लगभग 30 सरकारी राशन के दुकानदारों को पैकेट के चना, रिफाइंड व नमक न मिलने की शिकायत की वहीं दुसाधीपट्टी के एक किसान ने अपने खेत में गिरे पीपल के पेड़ को काटकर हटाने की मांग की। कोप जंगल के युवाओं ने श्रमदान से बनाए खेल मैदान में बृक्षारोपण होने की शिकायत की। सबसे अधिक 16 मामले राजस्व से संबन्धित आए। समाधान दिवस में कुल 39 मामले आए जिसमें 5 मामलों का समाधान कर शेष 34 प्रार्थनापत्रों को संबंधित विभागों को टीम गठित कर समाधान कराने का निर्देश दिया गया।

इस दौरान तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवाजी सिंह, नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा, वनक्षेत्राधिकारी वीके यादव, सीडीपीओ अब्दुल क्यूम, कानूनगो आरसी गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking