News Addaa WhatsApp Group

Khadda/खड्डा: सनातन धर्म, भगवा व संतो का अपमान वर्दाश्त नहीं- स्वामी जितेन्द्रानंद सरस्वती

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 3, 2021  |  6:29 PM

798 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda/खड्डा: सनातन धर्म, भगवा व संतो का अपमान वर्दाश्त नहीं- स्वामी जितेन्द्रानंद सरस्वती

खड्डा/कुशीनगर। सनातन धर्म, भगवा व संतों पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले राजनीतिक अपनी आदत से बाज आयें, राजनीति में संतों को न घसीटें, अन्यथा सनातनियों के जन-आक्रोश के रूप में दुष्परिणाम भुगतने पड़ेंगे उक्त बातें अखिल भारतीय संत समिति और गंगा महासभा के महासचिव स्वामी जितेन्द्रानंद सरस्वती खड्डा नगर के एक दिन के कार्यक्रम में प्रेसवार्ता के दौरान कही।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

शुक्रवार दोपहर बाद नगर के भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. निलेश मिश्र के कैम्प कार्यालय पर पधारे अखिल भारतीय संत समिति और गंगा महासभा के महासचिव स्वामी जितेद्रानंद सरस्वती ने प्रेस वार्ता में कहा कि कुछ ताकतें लोगों को गुमराह कर धर्म परिवर्तन कराने का कुचक्र चला रहे हैं इसे प्रशासन को तत्काल रोकना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल सहभोज से लोगों में जागरूकता नहीं आएगी इसके लिए साधु- संत केवल मठ व मंदिरों में न बैठे बल्कि लोगों के बीच पहुंचकर जन जागरण चलावें। स्वामी जितेंद्रानंद ने कहा कि हमारे संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण की कोई व्यवस्था नहीं है जो लोग हिंदू धर्म छोड़कर दूसरे धर्मों में जाने की बात कह रहे हैं उनको आरक्षण का लाभ नहीं मिलना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के भगवा वस्त्रधारी संतों को ‘चिलमजीवी’ कहने पर आपत्ति दर्ज करते हुए संत समाज से क्षमा मांगने को कहा। सभी संतों ने समवेत स्वर में सनातन धर्म, भगवा व संतों पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले नेताओं को चेताते हुए कहा है कि अपनी ओछी राजनीति में संतों को न घसीटें, अन्यथा सनातनियों के जन आक्रोश के रूप में दुष्परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

संबंधित खबरें
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking