खड्डा/कुशीनगर। शुक्रवार को होने वाले जुम्मे की नमाज को देखते हुए गुरूवार को एक दिन पहले उपजिलाधिकारी खड्डा उपमा पांडेय के द्वारा खड्डा नगर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस प्रशासन के साथ पैदल गस्त कर क्षेत्र का जायजा लिया गया।
बृहस्पतिवार को एसडीएम उपमा पाण्डेय की अगुवाई में प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह सहित पुलिस फोर्स नगर के सुवाष चौक, फारम मुहल्ला, फलमण्डी, महाराणाप्रताप चौक सहित नगर के प्रमुख चौराहे से पैदल गश्त करते हुए लोगों से नमाज के दिन शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा करने की अपील की। एसडीएम श्री पाण्डेय ने मुस्लिम समाज के लोगों से शुक्रवार को होने वाले नवाज के बाद मस्जिदों से शांतिपूर्वक घरों में लौट जाने को कहा। आपसी प्रेम व सौहार्द के साथ पूजा- पाठ व इबादत करने की अपील की गई। इस दौरान एस आई पीके सिंह, एस आई मनोज द्विवेदी, एस आई पंकज सिंह सहित तमाम पुलिस फोर्स व राजस्वकर्मी मौजूद रहे।
इसी तरह थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह की अध्यक्षता में शांति कमेटी की बैठक कर मुस्लिम धर्मगुरुओं से शान्ति व सोहार्दपूर्ण ढंग से शुक्रवार को जुम्मे की नवाज अता करने की अपील की गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों सहित तमाम मुस्लिम धर्मावलंबी उपस्थित रहे।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…