खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के मंशापट्टी गांव में बिना मान्यता के संचालित एक विद्यालय का मंगलवार को एसडीएम भावना सिंह ने औचक निरीक्षण किया। मानक के विरुद्ध अवैध ढंग से झोपड़ी में चल रहे विद्यालय को लेखपाल और आरआई के रिपोर्ट पर उन्होंने विद्यालय संचालक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
एसडीएम भावना सिंह मंगलवार को मंशापट्टी गांव के एक खेत में बिना मान्यता चल रहे एसडीजीडी पब्लिक स्कूल की शिकायत के बाद जांच की तो मौके पर पांच शिक्षक और डेढ़ सौ छात्र-छात्राएं मिले। विद्यालय आठवीं कक्षा तक अवैध ढंग से संचालित हो रहा था। एसडीएम ने मान्यता व शिक्षकों के डिग्री से सम्बंधित कागज मांगा तो संचालक नहीं दिखा पाया। एसडीएम ने कहा कि बिना भवन और बिना मान्यता के विद्यालय का संचालन विधि विरुद्ध है। उन्होंने विद्यालय संचालक को नोटिस भेज जवाब मांगा है।
इस सम्बंध में एसडीएम भावना सिंह का कहना है विना मान्यता अवैध ढंग से विद्यालय का संचालन अवैध है। नोटिस भेज संचालक से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के वार्ड नंबर -1 बाघनाथ स्थित एक विबाह भवन में…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर के प्रांगण में…
हाटा कुशीनगर । कोतवाली परिसर में थाना प्रभारी दीपक ने नगर के व्यापारियों संग…