सीएचसी के समीप सेवा हास्पिटल पर एसडीएम ने की कार्रवाई
खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खंड के तुर्कहां गांव में भैसहां रोड पर स्थित सेवा अस्पताल के अल्ट्रासाउंड सेंटर सहित अस्पताल को एसडीएम ने सील करा दिया है।
गुरुवार को एसडीएम श्रीमती उपमा पाण्डेय भैसहां गांव की ओर जा रही थी कि सीएचसी तुर्कहां के समीप चल रहे तुलसी अल्ट्रासाउंड केंद्र पर रूककर वहां मौजूद कर्मचारियों से अल्ट्रासाउंड केंद्र चलाने के लिए आवश्यक कागजात दिखाने को कहा लेकिन स्टाफ कोई कागज दिखा नहीं सके। इसके बाद अस्पताल चलाने के लिए कोई डाक्टर नहीं मिलने पर उन्होंने अल्ट्रासाउंड केंद्र सहित सेवा अस्पताल को सील करा दिया।
इस सम्बंध में एसडीएम उपमा पांडेय का कहना है कि अस्पताल व अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर अग्रीम कार्रवाई की जा रही है।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…