खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के नौंगावा गांव निवासी दिवंगत शिक्षामित्र की पुत्री की शादी में शिक्षक संघ सहित शिक्षा मित्र संगठन के लोगों ने बुधवार को उनके घर जाकर पुत्री की शादी के लिए आर्थिक मदद देकर सहयोग किया।
खड्डा विकास खण्ड के नौंगावा गांव के शिक्षामित्र स्व. गुलाब प्रसाद की कुछ वर्ष पहले मृत्यु हो गयी थी। परिवार आर्थिक रूप से तंग हो गया। इसी बीच उनके बिटिया रंजना कुमारी की शादी तय हो गयी। परिवार की स्थिति को देखते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी हिमांशु सिंह के प्रयास से प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यापको सहित शिक्षा मित्र संघ ने बुधवार को स्व. गुलाब प्रसाद की पत्नी जोन्हिया देवी, लड़के धनन्जय, मनन्जय सहित माता-पिता की उपस्थिति में शिक्षा मित्र जोखन प्रसाद, योगेन्द्र गौतम, विरजू प्रसाद, स्नेहलता देवी, आनंदकर राव आदि ने परिवार को आर्थिक मदद देकर सहयोग दिया, साथ ही कहा कि संगठन परिवार के सहयोग में सदैव तत्पर रहेगा। परिवार के साथ खड़े संगठन के सहयोग की सभी लोग प्रशंसा कर रहे हैं।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…