News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: शिवपुर गांव के पुलिया पर खेल रहे अंकुर पर बाघ का हमला, सिर पर खूनी पंजे से प्रहार

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 20, 2025  |  9:23 PM

133 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: शिवपुर गांव के पुलिया पर खेल रहे अंकुर पर बाघ का हमला, सिर पर खूनी पंजे से प्रहार
  • रेता क्षेत्र के गांवों में दर्जनों बकरियों को बनाया निवाला, ममिता नाम की बच्ची पर भी खूनी पंजे से किया था प्रहार, किसी तरह बची जान 

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा इलाके में जंगलों से भटककर आए तेंदुओं को रिहायशी इलाकों में चहलकदमी की चर्चा जोरों पर है। खड्डा थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी एक 10 वर्षीय किशोर शनिवार को बाघ के हमले से गम्भीर रूप से घायल हो गया, चिल्लाने की आवाज सुन ग्रामीणों के पहुंचने पर उसकी जान बची, घायल बच्चे का जिला अस्पताल पर इलाज जारी है।

आज की हॉट खबर- विशुनपुरा : वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी अभिरक्षा में

शनिवार को खड्डा थाना क्षेत्र के नदी पार बसे शिवपुर गांव निवासी रामकल्प प्रसाद का लड़का अंकुर 10 वर्ष गांव से सरेह के पास बनी पुलिया पर खेल रहा था, अचानक बाघ ने उस बच्चे पर पीछे से हमला कर सिर के पीछे जोरदार पंजा मारकर घायल कर दिया, बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को देख बाघ कहीं छिपा गया। घायलावस्था में किशोर को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है।

इसके पूर्व भी बाघ का इस इलाके में विचरण करने और दर्जनों बकरियों को अपना शिकार बना चुका है। पूर्व में एक लड़की भी बाघ के हमले से काफ़ी दिनों इलाज के बाद अपनी जान बचा पाई है।

संबंधित खबरें
विशुनपुरा : वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी अभिरक्षा में
विशुनपुरा : वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी अभिरक्षा में

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”

कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से…

देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार
देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार

कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…

5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking