खड्डा/कुशीनगर। बैट्री चोरों की नजर नगर में लगे सोलर बैट्री पर लग गयी है। खड्डा नगर के नेहरू नगर स्थित कव्रिस्तान के पास नगरपंचायत द्वारा लगाये गये 14 सोलर लाइट में आधा दर्जन से उपर के सोलर लाइट की बैट्री कवर तोड़कर चोरी कर ली गयी है जबकि नगर के एक अन्य मुहल्ले से भी दो बैट्री अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गयी है। सभासद ने मुहल्ले के लोगों के साथ थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच पडताल में जुटी हुई है।
नगर पंचायत द्वारा कुछ माह पूर्व लाखों रूपये की लागत से कर्बला के पास सोलर लाइट लगाये गये हैं। इन सोलर लाइटों में सात सोलर की बैट्रियों को चोरों ने चुरा लिया है जबकि लोहिया नगर में लगे दो सोलर लाइट का भी बैट्री गायब है। चोरों की निगाह उजाले के लिए लगाई गयी सोलर लाइट के बैट्रियों पर है जिन्हें वह मौका मिलते ही चुरा ले रहे हैं। नगर पंचायत प्रशासन को इन बैट्री चोरी की घटना की जानकारी भी नहीं है। सभासद प्रतिनिधि सिराज अहमद ने अन्य लोगों के साथ थाने पहुंचकर इसकी लिखित सूचना दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…