News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा थाने के चर्चित सिपाहियों का कारनामा: 36 घंटे बैठाया, धमकाकर वसूले पैसे, फिर 7 दिन बाद किया मुकदमा दर्ज

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 21, 2025  |  9:52 PM

143 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा थाने के चर्चित सिपाहियों का कारनामा: 36 घंटे बैठाया, धमकाकर वसूले पैसे, फिर 7 दिन बाद किया मुकदमा दर्ज WhatsApp
Responsive image
  • खड्डा थाना क्षेत्र के तुर्कहां गांव निवासी युवक का आपबीती दर्द
  • एसपी से किया न्याय की फरीयाद
  • 36 घंटे थाने में बैठाने का आरोप

 खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाने पर तैनात तीन चर्चित सिपाहियों द्वारा एक शिकायती प्रार्थना में 36 घंटे तक युवकों को थाने में बैठाए रखने, पिता के सामने मारने- पीटने एवं रूपए की लेन-देन कर समझौता के बाद शांति भंग में चालान कराने का मामला सामने आया है। प्रकरण में युवक द्वारा पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रार्थना पत्र देते ही 7 दिनों बाद उक्त युवकों के विरुद्ध थाने पर मुकदमा दर्ज किए जाने की बात सामने आ रही है। पहले प्रताड़ना और फिर मोटा रकम लेकर मैनेज करने वाले ऐसे ही पुलिसकर्मी विभाग की छवि बदनाम करने पर तुले हुए हैं। 

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

मामला खड्डा थाना क्षेत्र के तुर्कहां गांव का है जहां गांव के मुसाफिर पुत्र जुमराती ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर को दिए प्रार्थना में बताया है कि उसे बीते 15 अगस्त को खड्डा थाने में तैनात एक सिपाही ने एक लड़की के प्रार्थना पत्र देने के बाद दोपहर 1.30 बजे घर से उठाकर थाने पर लाए और गंभीर मुकदमें में जेल भेजने के नाम पर धमकी देते हुए उसे 36 घंटे थाने के अंदर बैठाए रखे और उसे मारते- पीटते रहे जिससे कान से खून आने लगा और छोड़ने के नाम पर 1 लाख रुपए देने की घुड़की- धमकी भी मिलती रही। आरोप है कि पिता और बड़े भाई को थाने बुलाया गया और बड़े भाई वजीर को भी थाने में बैठा लिया गया और पिता के लाख- दुहाई के बाद पिता के मौजूदगी में थाने पर तैनात तीन चर्चित सिपाही पुनः मारने पीटने लगे, मुसाफिर के अनुसार थक- हारकर ब्याज के 50 हजार रूपए देने पर उसे और उसके भाई को 36 घंटे बाद शांति भंग में चालान की कार्रवाई कर दी गई।

इस पूरे मामले को लेकर मुसाफिर ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा से अपनी फरियाद की और चर्चित तीनों सिपाहियों के विरुद्ध नाम दर्शित कर प्रार्थना पत्र सौंपा तो इस बात की जानकारी होने पर देर शाम आनन-फानन में उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई भी कर दी गई है। इसे पूरे प्रकरण में एक बात सामने आ रही है कि कि यदि बीते 13 अगस्त को एक लड़की द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया तो कार्रवाई क्यों रोकी गई, दूसरा यह कि 36 घंटे थाने पर बैठाकर टार्चर क्यों किया गया और जब रूपये की मांग पूरा हो गई तो शांति भंग की कार्रवाई कर मामले की इतिश्री कर दी गई।

यहां तक कि जब उक्त युवक द्वारा पुलिस अधीक्षक से थाने के तीन चर्चित सिपाहियों के नाम और रूपए वसूलने की शिकायत की गई तो एक सप्ताह बाद मुकदमा भी दर्ज कर दिया गया जो अब सवालों के घेरे में है। अब देखना यह होगा कि मामले में क्या जांच और कार्यवाही होती है। इस संबंध में कुशीनगर पुलिस का कहना है कि प्रकरण में सीओ खड्डा द्वारा जांच की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking