खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा-पड़रौना मार्ग पर एक्सीडेन्टल जोन के रुप में देखे जाने वाले बगहवा इनार के समीप बंद पड़ी पेट्रोल टंकी के समीप सोमवार की देर शाम खड्डा की ओर से जा रही एक ट्राला जुड़ी ट्रैक्टर के चपेट में आकर बाइक पर सवार गुलरिहा गांव निवासी निक्की तिवारी 18 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि बाइक चला रहे उसके जीजा भी घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सोमवार की सायंकाल खड्डा से बाजार कर बाइक से निक्की तिवारी पुत्री अनिल तिवारी गांव गुलरिहा अपने जीजा के संग घर जा रही थी, अभी वह लोग बगहवा इनार के समीप करदह जाने वाले सड़क के पास ही पहुंचे थे कि खड्डा की ओर से जा रही अनियंत्रित ट्राला लगी ट्रैक्टर के चपेट में आ गये और चक्के से दबकर घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी जबकि बाइक चालक छिटककर दूर जा गिरे व घायल हो गये जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर चालक मौका देख फरार हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए ट्रैक्टर- ट्राली को कब्जे में ले लिया है। घटना सुनकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर चोरी के दर्ज मुकदमे…
कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
कुशीनगर । तरयासुजान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार में छिपाकर…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है,…