News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: ट्रैक्टर-ट्राली के चपेट में आकर किशोरी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sanjay Pandey

Reported By:

May 2, 2022  |  10:46 PM

1,105 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: ट्रैक्टर-ट्राली के चपेट में आकर किशोरी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम WhatsApp
Responsive image
  • खड्डा-पड़रौना मार्ग पर बगहवा इनार के समीप सड़क हादसा

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा-पड़रौना मार्ग पर एक्सीडेन्टल जोन के रुप में देखे जाने वाले बगहवा इनार के समीप बंद पड़ी पेट्रोल टंकी के समीप सोमवार की देर शाम खड्डा की ओर से जा रही एक ट्राला जुड़ी ट्रैक्टर के चपेट में आकर बाइक पर सवार गुलरिहा गांव निवासी निक्की तिवारी 18 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि बाइक चला रहे उसके जीजा भी घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

सोमवार की सायंकाल खड्डा से बाजार कर बाइक से निक्की तिवारी पुत्री अनिल तिवारी गांव गुलरिहा अपने जीजा के संग घर जा रही थी, अभी वह लोग बगहवा इनार के समीप करदह जाने वाले सड़क के पास ही पहुंचे थे कि खड्डा की ओर से जा रही अनियंत्रित ट्राला लगी ट्रैक्टर के चपेट में आ गये और चक्के से दबकर घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी जबकि बाइक चालक छिटककर दूर जा गिरे व घायल हो गये जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर चालक मौका देख फरार हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए ट्रैक्टर- ट्राली को कब्जे में ले लिया है। घटना सुनकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking