News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के तत्वावधान में सम्मेलन का किया गया आयोजन

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 28, 2021  |  6:57 PM

451 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के तत्वावधान में सम्मेलन का किया गया आयोजन

खड्डा/कुशीनगर। नगर पंचायत खड्डा के गुरुकुल एकेडमी परिसर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के तत्वावधान में सम्मेलन का आयोजन किया गया। नेताओं ने शिक्षक हित में भाजपा सरकारों द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की विस्तृत चर्चा की।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

सम्मेलन का शुभारंभ बुद्ध पीजी कालेज के पूर्व प्राचार्य एवं भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. अमृत्यांशु शुक्ला एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. निलेश मिश्रा ने मां भारती एवं मां शारदे के चित्र पर पुष्पार्चन व दीपप्रज्वलित कर किया। शिक्षक प्रकोष्ठ के सह- जिला संयोजक डॉ. विनोद सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। कोर कमेटी के सदस्य धीरेंद्र त्रिपाठी ने शिक्षा और समाज में व्याप्त समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर निलेश मिश्र ने समाज और सरकार निर्माण में शिक्षक की भूमिका को रेखांकित करते हुए राम मंदिर निर्माण, धारा 370 एवं जनता की मूलभूत समस्याओं एवं उनके समाधान पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि डॉक्टर अमृत्यांशु शुक्ला ने शिक्षक समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर ऐसी बैठकों की आवश्यकता पर जोर देते हुए आश्वस्त किया कि वह इन बातों को ऊपर तक पहुंचाएंगे। संचालन और स्वागत गुरुकुल एकडेमी के प्रधानाचार्य शिक्षक प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष केडी तिवारी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक ब्रह्मदेव तिवारी ने की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य केदार गुप्ता, नित्यानंद वर्मा, शेषनाथ राय, विनोद यादव, विनोद उपाध्याय, संदीप श्रीवास्तव, अतुल सिंह पटेल, अजय मिश्रा, सुजीत तिवारी, अखिलेश चतुर्वेदी, महंत यादव, अनुपमा मिश्रा, सुमंत पांडेय, पंकज द्विवेदी, रितेश पांडेय, राकेश मिश्रा, अजीत तिवारी, अरुण उपाध्याय, मनोज शर्मा, प्रदीप शर्मा, भूपेंद्र दुबे, संदीप दुबे, राजन यादव, निर्भय त्रिपाठी, संतोष सिंह, हरिकृष्ण यादव आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking