News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: बाइक चोरों के हौसले बुलंद, कस्बे में 10 दिन के भीतर बाइक चोरी की दूसरी घटना

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 20, 2023  |  11:36 AM

167 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: बाइक चोरों के हौसले बुलंद, कस्बे में 10 दिन के भीतर बाइक चोरी की दूसरी घटना WhatsApp
Responsive image
  • मेला (प्रदर्शनी) देखने गए युवक की बाइक चोरी
  • मंगलवार देर सायं 8 बजे की घटना

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा कस्बे में बाइक चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं। 10 दिनों के भीतर दूसरी बार बाइक चोरी की घटना सामने आई है। खड्डा कस्बे के काली मंदिर पर लगे मेला प्रर्दशनी देखने गए युवक की बाइक पर चोरों ने हाथ साफ कर फरार हो गए हैं। घटना मंगलवार की देर सायं 8 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित ने मौके से घटना की सूचना डायल 112 पर दी जिससे बाद पहुंची पीआरबी पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल के बाद थाने में लिखित सूचना देने को कहकर चली गई।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

खड्डा कस्बे के काली मंदिर के बगल में अटल प्रर्दशनी मेला लगा हुआ है जिसे देखने के लिए खड्डा थाना क्षेत्र के बहोरछपरा गांव निवासी सत्येंद्र गुप्ता पुत्र रामअधार गुप्ता अपनी मोटरसाइकिल लेकर प्रदर्शनी देखने मंगलवार की सायं 8 बजे गए हुए थे। वाहन स्वामी ने बताया कि गेट पर गाड़ी लाक कर अन्दर चले गए जब कुछ देर बाद प्रर्दशनी देखकर लौटा तो मोटरसाइकिल वहां नहीं थी। इसके बाद अगल- बगल काफी तलाश किया फिर भी कहीं पता नहीं चल सका तो डायल 112 पर सूचना दी जिसके बाद पहुंची पीआरबी ने मौके की जांच पड़ताल करते हुए थाने पर लिखित सूचना देने को कहा। सत्येंद्र ने बताया कि रात में ही बगल के एक दुकान में लगे सीसीटीवी को भी देखकर पता लगाया लेकिन चोरी गई बाइक का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

खड्डा कस्बे में 12 सितम्बर को अस्पताल पर खड़ी बाइक हुई चोरी, चोरी की घटना सीसीटीवी में हुई कैद

बताते चलें कि 9 दिन पूर्व बीते 12 सितम्बर को खड्डा -सिसवा रोड़ पर स्थित मेडी हास्पिटल पर दवा कराने आए नुरूल की अस्पताल के सामने खड़ी बाइक पर चोरी हो गई जिसका चोरी करते घटना का सीसीटीवी फुटेज भी हाथ लगा है। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज है।लेकिन बाइक चोरों के हौसले दिन- प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं। इस संबंध में कस्बा इंचार्ज प्रिंसी पाण्डेय ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking