खड्डा/कुशीनगर। खड्डा नगर पंचायत के सभासदों ने शापिंग काम्प्लेक्स में बने दुकानों के आवंटन में भारी अनियमितता व नियमविरुद्ध तरीके से फार्म की महंगे दामों में विक्री करने सहित महंगे बंधक धनराशि लेने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को अधिशासी अधिकारी को शिकायती पत्र देकर आवंटन स्थगित करने एवम् बोर्ड की बैठक के बाद आवटंन प्रक्रिया कराने सहित प्रक्रिया निरस्त मांग की।
नगर पंचायत के सभासद इन्दू देवी, पशुपतिनाथ रौनियार, कैलाश भारती, गजेन्द्र यादव, महादेव चौधरी, अनिल गुप्ता, भगवती शरण पाण्डेय आदि ने अधिशासी अधिकारी खड्डा को पत्र देकर कहा है कि नगर पंचायत खड्डा में बिना वोर्ड की सहमति के शापिंग कांप्लेक्स में बने दुकानों को मनमाने तरिके से कुछ समृद्ध लोगों को देने का कुचक्र किया जा रहा है। दुकान आवंटन में अध्यक्ष पुत्र द्वारा वर्तमान में जो भी नियम व शर्त रखे गये हैं उनमें गरीब, ढेला, खोमचे सहित अति निर्धन व्यक्ति जो सामान्य रूप से स्व- रोजगार करना चाहते हैं, ऐसे व्यक्ति रोजगार से बंचित रह जाएंगे। सभासदों ने इसके पूर्व एडीएम कुशीनगर को शिकायती पत्र दिया था जिसके बाद आवंटन प्रक्रिया रद्द कर दिया गया था लेकिन पुन: बिना बोर्ड की सहमति व कार्रवाई के गुपचुप तरीक़े से दुकान आवंटन का फार्म विक्रय किया जा रहा है जो पूर्णतया जनविरोधी व निकाय हित के विरूद्ध है। सभासदों ने इसकी प्रति मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री, जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी को भी भेजकर आवटंन प्रकिया निरस्त करने की मांग की है।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…