News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: एसडीआरएफ टीम ने नहर में काफी तलाश के बाद रेस्क्यू कर लापता युवक का शव किया बरामद

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 3, 2023  |  12:33 PM

27 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: एसडीआरएफ टीम ने नहर में काफी तलाश के बाद रेस्क्यू कर लापता युवक का शव किया बरामद
  • युवक नहर के पानी में हुआ था लापता
  • ग्रामीण मगरमच्छ के हमले की जता रहे थे आशंका
  • मदनपुर सुकरौली गांव के पास मुख्य पश्चिमी गण्डक नहर की घटना

खड्डा/कुशीनगर खड्डा थाना क्षेत्र के मदनपुर सुकरौली गांव के मुख्य पश्चिमी गण्डक नहर किनारे गए युवक के नहर में डूब जाने व मगरमच्छ के दबोचने के मामले में लापता युवक की तलाश में गुरुवार को एसडीआरएफ टीम ने काफी मशक्कत के बाद युवक के शव को बरामद कर लिया। बुधवार की दोपहर हुई घटना में विधायक विवेकानंद पाण्डेय, एसडीएम आशुतोष, डीएफओ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर खोजबीन के संबंध में जरूरी निर्देश दिए थे वहीं परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढ़स बंधाया था।

आज की हॉट खबर- ‘मैं IFS अधिकारी हूं’ कहकर करता था ठगी, फर्जी आईडी-मोहर...

गुरुवार की सुबह पुलिस व वन विभाग की टीम सहित ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुटी रही, घण्टों प्रयास के बाद रेस्क्यू कर नहर से युवक का शव एसडीआरएफ टीम ने खोज निकाला। बताते चलें कि खड्डा थाना क्षेत्र के मदनपुर सुकरौली निवासी मनोज साहनी उम्र 22 वर्ष गांव के समीप बह रही मुख्य पश्चिमी गण्डक नहर किनारे गया था। ग्रामीणों के अनुसार आस- पास झाड़ियों में छिपे मगरमच्छ ने उसे जबड़े में दबोचकर गहरे पानी में लेकर चला गया और युवक उसके बाद लापता हो गया था। बगल में मौजूद गांव के घुट्ठन नामक व्यक्ति ने इस घटना को देख शोर मचाया।

खबर जंगल में आग की तरह फ़ैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर इंस्पेक्टर अपराध विरेन्द्र यादव, रेंजर श्रीप्रकाश पाण्डेय, डिप्टी रेंजर अमित तिवारी सहित भारी संख्या में पुलिस व वन विभाग के लोग बुधवार को ग्रामीणों के सहयोग से युवक के खोजबीन में जुटे हुए थे लेकिन देर रात तक पता नहीं चल पाया। वहीं लोगों द्वारा आशंका जताई जा रही है कि मगरमच्छ ने युवक को मार डाला होगा। विधायक विवेकानंद पाण्डेय, एसडीएम आशुतोष ने घटनास्थल का दौरा किया एवं संबंधित को जरुरी निर्देश देते हुए लापता युवक के परिजनों से मिलकर ढांढ़स बंधाया वहीं मुख्य पश्चिमी गण्डक नहर में पानी अधिक होने से खोजबीन में बांधा आ रही थी लिहाजा बाल्मीकि गण्डक बैराज में प्रशासन ने पानी कम कराया।बृहस्पतिवार की सुबह एसडीआरएफ टीम ने नहर में नाव लेकर खोजबीन शुरू की तो घण्टों मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर मनोज साहनी के शव को खोज निकाला गया।

खड्डा पुलिस सहित मौके पर वन विभाग की टीम और ग्रामीण सन्तोष सिंह, जयप्रकाश सिंह, आनंद सिंह, प्रभुनाथ गुप्ता आदि मौजूद हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस युवक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

संबंधित खबरें
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश

सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…

सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान
सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान

नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से  प्राथमिक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking