News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: हाईस्कूल शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने डीबीटी का विरोध करते हुए खंड शिक्षाधिकारी को दिया ज्ञापन

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 2, 2021  |  6:04 PM

523 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: हाईस्कूल शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने डीबीटी का विरोध करते हुए खंड शिक्षाधिकारी को दिया ज्ञापन WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने डीबीटी का विरोध करते हुए खंड शिक्षाधिकारी को ज्ञापन सौंप व्यवस्था सुधार की मांग की। अन्यथा कि स्थिति में कार्यबहिष्कार कर अनिश्चितकालीन आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

ग्रामसभा बंजारीपट्टी स्थित बीआरसी परिसर में जुटे शिक्षकों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि बेसिक शिक्षकों को परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों जिनको स्वेटर, स्कूल बैग, जूता-मोजा दिया जाना है कि धनराशि उनके खाते में भेजने के लिए संबंधित संपूर्ण डाटा एवं अभिभावकों का बैंक डाटा नंबर तथा आधार नंबर मोबाइल नम्बर आदि प्रेरणा पोर्टल पर फीड किये जाने का निर्देश है। लेकिन विद्यालयों पर न तो लैपटॉप है और न ही मोबाइल है। इंटरनेट की सुविधा भी उपलब्ध नहीं कराई गई है। अध्यापकों पर जबरदस्ती दंडात्मक कार्रवाई का भय दिखाकर नियम विरुद्ध तरीके से शिक्षकों को डरा-धमकाकर दबाव बनाया जा रहा है। अध्यापक प्रति छात्र दस रूपये की दर से अपने वेतन से भुगतान कर साईबर कैफे का चक्कर लगा फीड करा रहे हैं। इससे शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने बीईओ को ज्ञापन सौंप व्यवस्था सुधार करने की मांग की, मांग पूरी नहीं होने पर कार्यबहिष्कार कर शांतिपूर्ण आंदोलन चलाने की चेतावनी दी है। इस दौरान अध्यक्ष पारसनाथ साहनी, मंत्री वेदप्रकाश गुप्त, मुमताज अली, श्यामसुंदर वर्मा, गयाबोध सैनी, विमलेश कुमार पंकज, सिकंदर अली, महेन्द्र यादव, मनीष, संजीव चौरसिया, योगेन्द्र गौतम, अनिल जायसवाल, शैलेष, मोइनुद्दीन, सुरेन्द्र, रवीन्द्र यादव, इजहार अंंसारी, विनोद, गौरीशंकर तिवारी, दीपनरायन, ओंकारनाथ शर्मा आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking