खड्डा/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के बैनर तले मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने संयुक्त रुप से बुधवार को तहसील मुख्यालय पहुंचकर मांगो को लेकर प्रदर्शन किया। पांच सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंप कार्रवाई की मांग की।
खड्डा तहसील क्षेत्र के धनौजी आवादकारी गांव के मुसहर समुदाय के लोगों की समस्याओं को लेकर जिला मंत्री अयोध्यालाल श्रीवास्तव, खेत मजदूर यूनियन के विभूति चौहान, ग्राम प्रधान साह मनउवर, दुखी, मुस्तफा आदि लोग तहसील पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए धनौजी के सरकारी जमीन पर बाहरी लोगों द्वारा किये गये कब्जे को बेदखल की कार्रवाई करने, माननीय न्यायालय के आदेश का पालन कराने, पात्र मुसहर परिवार में आवासीय व कृषि पट्टा आवंटित करने सहित दूसरे गांव के भी मुसहरों को पट्टा आवंटित करने की मांग करते हुए ज्ञापन नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा को सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की।
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…