खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थानाक्षेत्र मिश्रौली के टोला सिरसिया के समीप गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर रेलट्रैक के किनारे सोमवार की सायं एक महिला की लाश मिली है। महिला की मौत ट्रेन से गिरकर होना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुटी हुई है।
सिरसिया गांव के समीप सोमवार की सायं एक 45 वर्षीय महिला की लाश मिलने की सूचना पर पहुंचे एसआई राजेश कुमार गौतम, सिपाही हेका नरेंद्र कुमार उपाध्याय, प्रेमनारायण वर्मा, अवनीश, महिला सिपाही उमा सिंह ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश की लेकिन शव का शिनाख्त नहीं हो सका। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कार्रवाई शुरू कर दी है। उक्त महिला शरीर पर हरे रंग की साड़ी पहने हुए है।
रेलवे ट्रैक के किनारे झाली में मिला अज्ञात महिला का शव, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस pic.twitter.com/AqCEUB9qJV
— News Addaa (@news_addaa) May 2, 2022
कुशीनगर । तमकुहीराज पुलिस ने इक्कीस जुलाई को चखनी चौराहे पर हुई लूट की…
कुशीनगर । राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सलेमगढ़ में नव निर्मित ओवरब्रिज के पश्चिमी कट पर…
खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील कार्यकारिणी खड्डा का द्विवार्षिक चुनाव ब्लाक परिसर…
कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने महिलाओं को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने…