खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, बहन की शादी के लिए आई बारात के लौटने ही बड़ा भाई विद्युत करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। शादी की खुशियों मातम में बदल गई, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन एवं रिश्तेदारों में मातम पसरा है।
महराजगंज जिले के बरगदवा थाने के मंगलापुर गांव से मुन्ना चौधरी (बरेठा) के यहां लड़की की शादी के लिए बारात आई थी। बारात की खातिरदारी कर नात रिश्तेदारों ने लड़की की बिदाई कर सामान आदि इक्ट्ठा कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घर के पास ही बिजली के पोल से लिए कनेक्शन में शार्ट सर्किट की वजह टेंट के लोहे के खंभे में करंट उतर रहा था जिसे कई लोगों ने महसूस भी किया, लेकिन लड़की का बड़ा भाई दरोगा चौधरी उम्र लगभग 31वर्ष लोहे के पाइप के चपेट में आ गया और बेहोश होकर गिर पड़ा, आनन- फानन में दरवाजे पर मौजूद लोगों ने सीएचसी तुर्कहां भर्ती कराया जहां गम्भीर स्थिति देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल और फिर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया जहां चिकित्सकों ने उनकी मौत हो जाने की पुष्टि कर दी। पुलिस को सूचना मिलते ही सोमवार की सुबह शव का पंचनामा करा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इधर शादी की खुशियों के बीच घर में मातम पसरा हुआ है। पत्नी प्रियंका दहाड़े मार रो रही है। वहीं दरवाजे पर जुटे लोग विधाता को कोस रहे हैं। मृतक दरोगा अपने पीछे पत्नी प्रियंका और 5 माह के एक मासूम आयुष और बड़े लड़के राजबीर 7 वर्ष को छोड़ा है।
कुशीनगर। कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है।…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में कसया से लेकर बिहार सीमा तक राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर चल…
कुशीनगर। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की शर्मनाक और मानवता को…
कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…