News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: विद्युत पोल से टेंट के पाइप में उतरे करंट से लड़की के बड़े भाई की मौत, घर पर आई थी बारात

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 21, 2025  |  10:36 AM

83 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: विद्युत पोल से टेंट के पाइप में उतरे करंट से लड़की के बड़े भाई की मौत, घर पर आई थी बारात WhatsApp
Responsive image
  • खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला
  • घर पर लड़की की आई थी बारात, शादी की खुशियां मातम में बदली

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, बहन की शादी के लिए आई बारात के लौटने ही बड़ा भाई विद्युत करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। शादी की खुशियों मातम में बदल गई, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन एवं रिश्तेदारों में मातम पसरा है।

महराजगंज जिले के बरगदवा थाने के मंगलापुर गांव से मुन्ना चौधरी (बरेठा) के यहां लड़की की शादी के लिए बारात आई थी। बारात की खातिरदारी कर नात रिश्तेदारों ने लड़की की बिदाई कर सामान आदि इक्ट्ठा कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घर के पास ही बिजली के पोल से लिए कनेक्शन में शार्ट सर्किट की वजह टेंट के लोहे के खंभे में करंट उतर रहा था जिसे कई लोगों ने महसूस भी किया, लेकिन लड़की का बड़ा भाई दरोगा चौधरी उम्र लगभग 31वर्ष लोहे के पाइप के चपेट में आ गया और बेहोश होकर गिर पड़ा, आनन- फानन में दरवाजे पर मौजूद लोगों ने सीएचसी तुर्कहां भर्ती कराया जहां गम्भीर स्थिति देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल और फिर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया जहां चिकित्सकों ने उनकी मौत हो जाने की पुष्टि कर दी। पुलिस को सूचना मिलते ही सोमवार की सुबह शव का पंचनामा करा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इधर शादी की खुशियों के बीच घर में मातम पसरा हुआ है। पत्नी प्रियंका दहाड़े मार रो रही है। वहीं दरवाजे पर जुटे लोग विधाता को कोस रहे हैं। मृतक दरोगा अपने पीछे पत्नी प्रियंका और 5 माह के एक मासूम आयुष और बड़े लड़के राजबीर 7 वर्ष को छोड़ा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking