News Addaa WhatsApp Group

Khadda News/खड्डा: मतदाता साक्षरता कार्यशाला का हुआ आयोजन, रेतावासियों को मतदान के लिए किया गया जागरूक

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 3, 2022  |  7:50 PM

764 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: मतदाता साक्षरता कार्यशाला का हुआ आयोजन, रेतावासियों को मतदान के लिए किया गया जागरूक
  • एसडीएम उपमा पाण्डेय की अध्यक्षता में मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने को किया गया प्रेरित

खड्डा/कुशीनगर । खड्डा विकासखंड के नारायणी नदी पार रेता क्षेत्र में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए हरिहरपुर में सोमवार को मतदाता साक्षरता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें एसडीएम एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को मताधिकार के महत्व को बताते हुए अधिक से अधिक मतदान के लिए जागरूक किया।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

खड्डा की एसडीएम उपमा पांडेय ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम समय-समय पर चलाए जाते रहे हैं। विधानसभा चुनाव सन्निकट है, चुनाव में अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने लोगों से अपील किया कि अपने आसपास के मतदाताओं को भी वह स्वयं जागरूक करें, तब जाकर स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना हो सकेगी। तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी ने मतदान के महत्व, अधिकार और जिम्मेदारी के प्रति लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इस दौरान आजीविका मिशन की महिलाओं ने अपने द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई, जिसको अधिकारियों ने सराहा।

इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी हिमांशु सिंह, सप्लाई इंस्पेक्टर बीएन मिश्रा, वेदप्रकाश गुप्ता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हीरामन प्रसाद प्रधान इजहार अंसारी, नरसिंह पासवान, आनंद सहित महिलाएं व ग्रामीण मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking