News Addaa WhatsApp Group

Khadda News/खड्डा: सहारा में फंसे आमजन के पैंसों के लिए लड़ेंगे आर- पार की लड़ाई – राजकुमार सिंह

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 7, 2022  |  6:01 PM

748 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: सहारा में फंसे आमजन के पैंसों के लिए लड़ेंगे आर- पार की लड़ाई – राजकुमार सिंह

कुशीनगर/खड्डा। खड्डा नगर स्थित सहारा इंडिया के ब्रांच पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में जुटे कांग्रेसियों ने सहारा और पल्स में निवेशकों के फँसे पैसों को दिलवाए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। दिनभर सभा के बाद उपजिलाधिकारी खड्डा को राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि इन कंपनियों में बड़ी संख्या में गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के पैसे फंसे हुए हैं परन्तु आज भी प्रदेश में इस प्रकार की अनेक कंपनियां चल रही हैं यहाँ तक कि प्रदेश सरकार के पास इस फर्जीवाड़े में उत्तर प्रदेश के कितने लोगों के पैसे फंसे हुए हैं इसकी कोई सूची तक उपलब्ध नही है। इन निवेशकों में से ज्यादातर निवेशक उत्तर प्रदेश के हैं जिन्होंने बेहतर रिटर्न के लिए पर्ल एवं सहारा में इन्वेस्ट किया।हाईकोर्ट, सुप्रिमकोर्ट और सेवी के दखल के बाद भी अभी तक लोगों के हाथ खाली हैं। कांग्रेस पार्टी यह मांग करती है कि सहारा इंडिया, पीएसीएल में गरीब, दिहाड़ी मज़दूर, छोटे दुकानदारों, काश्तकारों का रुपया सालों से फंसा है। खातेदारों के खून – पसीने की कमाई उन्हें मिलना ही चाहिए।

इस दौरान विधानसभा प्रभारी आफताब आलम जिला महासचिव अजय जायसवाल, वरिष्ठ नेता धनन्जय सिंह पहलवान, ब्लॉक अध्यक्ष रतन मद्धेशिया, अशोक सिंह, विजेन्द्र सिंह, लालबाबू नेता आदि ने सभा को सम्बोधित किया। इस दौरान अनिरुद्ध कुशवाहा, परशुराम यादव, ब्रम्हानंद सिंह, वाजिद अली,आरती देवी, श्रीराम कुशवाहा, देवेंद्र सिंह, जवाहिर चौहान, फत्ते आलम, तसरिफूननेसा, अमित सिंह, संजय गुप्ता, संदीप कन्नौजिया, अमित राणा, राहुल सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, अंकित सिंह, जोगी साहनी, आशा देवी, कुन्ती, जितेंद्र कुशवाहा, सरोज सहित अन्य तमाम लोग मौजूद रहे। कांग्रेसियों के ज्ञापन लेने तहसीलदार कृष्णगोपाल त्रिपाठी पहुंचे लेकिन एसडीएम के आने पर ही मांग पत्र देने के ऐलान के बाद पहुंची उपजिलाधिकारी उपमा पाण्डेय को मांगपत्र सौंपकर धरना को समाप्त किया गया।

संबंधित खबरें
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking