खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। भाजपा नमामि गंगे विभाग के द्वारा 2 से 16 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा अभियान चलाए जा रहा है।सोमवार को क्रांति चौराहे के पास छोटी गंडक नदी घाट पर सफाई अभियान चलाया गया। सुबह इकट्ठे हुए हुए कार्यकर्ताओं ने घाट व नदी जल में बिखरे हुए पॉलिथीन व कूड़ा इत्यादि को इकट्ठा कर निपटाया तथा साफ-सफाई किया।
इस अवसर पर नमामि गंगे गोरखपुर क्षेत्र के सह संयोजक व माँ नारायणी सामाजिक कुम्भ के संयोजक मनोज कुमार पांडे ने कहाकि हमारा उद्देश्य गंगा की ‘निर्मलता’ और ‘अविरलता’ के साथ उसकी सहायक नदियों के आसपास भी स्वच्छता के वातावरण को बनाना होगा।
इस अवसर पर डा. राजेश सिंह, सुनील दूबे अटल, शशिकांत मिश्रा, अनुराग प्रताप सिंह, शैलेष दुबे, विवेक मिश्र, शम्भु चौहान, अमित कुशवाहा, शैलेष मिश्रा, चंदन पाल, राजेश गुप्ता, झम्मन राजभर, अजय मिश्रा, मुन्ना सिंह, मनोज शर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…