News Addaa WhatsApp Group

Khadda News/खड्डा: निर्माणाधीन एएनएम सेंटर पर विद्युत स्पर्शाघात से काम कर रहे मजदूर की मौत, दूसरा घायल

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 15, 2023  |  4:06 PM

28 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: निर्माणाधीन एएनएम सेंटर पर विद्युत स्पर्शाघात से काम कर रहे मजदूर की मौत, दूसरा घायल
  • एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल
  • ग्रामीण कार्यदायी संस्था पर घोर लापरवाही का लगाया आरोप
  • बिना बिजली के पोल व तार हटाए हो रहे निर्माण पर, ठहरा रहे विभाग को जिम्मेदार

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के मठियां बुजुर्ग गांव में नहर के पास पानी टंकी के बगल में शनिवार को नवनिर्माणाधीन एएनएम केन्द्र पर काम करते समय एक मजदूर विद्युत स्पर्शाघात से गम्भीर रूप से घायल हो गया जबकि दूसरा मजदूर उसे बचाने में घायल हो गया। ग्रामीणों ने एम्बुलेंस से तत्काल दोनों को इलाज के लिए तुर्कहां सीएचसी पहुंचवाया जहां चिकित्सक ने एक के मौत की पुष्टि कर दी। ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों पर जमीन के चिन्हांकन में घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।

आज की हॉट खबर- ‘मैं IFS अधिकारी हूं’ कहकर करता था ठगी, फर्जी आईडी-मोहर...

खड्डा विकास खण्ड के मठियां गांव के नहर के समीप बने पानी टंकी के बगल में एएनएम सेंटर का निर्माण कार्य हो रहा है जिसके भवन का नींव बनाकर ढ़लैया का कार्य होना था जिसके लिए कुछ मजदूर लगाए गए थे। निर्माणाधीन भवन के ठीक उपर हाईटेंशन तार गुजर रही है। शनिवार की सुबह कार्य करने के लिए ज्योंहि मजदूर जीऊत पुत्र किशुन उम्र 45 वर्ष एक छड़ को ऊपर उठाया, उपर से विद्युत प्रभावित हाईटेंशन तार से सट गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, मौके पर दूसरा मजदूर राजू साहनी पुत्र बेंचन 32 वर्ष उसे बचाने के चक्कर में घायल हो गया। दोनों घायल मजदूरों को मौके पर जुटे ग्रामीणों ने सूचना देकर एम्बुलेंस बुलाया जिससे उन्हें सीएचसी तुर्कहां भेजा गया जहां चिकित्सक ने जीऊत को मृत्यु घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची खड्डा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है। ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था को बिना पोल व बिजली तार को निर्मित भवन से हटाए काम कराने पर आपत्ति जताते हुए मौत पर विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित खबरें
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश

सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…

सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान
सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान

नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से  प्राथमिक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking