News Addaa WhatsApp Group

Khadda News/खड्डा: एडीएम के आश्वासन पर सभासदों का अनशन समाप्त, कार्रवाई का मिला आश्वासन

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 10, 2021  |  8:44 PM

483 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: एडीएम के आश्वासन पर सभासदों का अनशन समाप्त, कार्रवाई का मिला आश्वासन
  • अनशन के तीसरे दिन एडीएम व एसडीएम की उपस्थिति मेंअनशनकारी दो सभासदों को जूस पिलाकर कराया गया अनशन समाप्त

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा नगर पंचायत के सुभाष चौक पर अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी पर भ्रष्टाचार के विरूद्ध सभासदों का 12 सूत्रीय मांगो को लेकर चल रहा आमरण अनशन तीसरे दिन शुक्रवार की देरशाम एडीएम द्वारा कार्रवाई का आश्वासन पर समाप्त हो गया।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

खड्डा नगर पंचायत से जुड़े विभिन्न मामलों को लेकर पूर्व में हुई जांच में दोषी नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर खड्डा के सुभाष चौक पर मंगलवार को धरना प्रदर्शन करने के बाद बुधवार से सभासद भगवती शरण पाण्डेय व मनोनीत सभासद मधोक गुप्ता ने आमरण अनशन शुरू कर दिया। आंदोलित सभासदों के धरना प्रदर्शन को तमाम नेताओं ने अपना समर्थन दिया। गुरूवार को आमरण अनशन पर बैठे दोनों सभासदों का भूखे पेट रहने के कारण तबियत बिगड़ गई। शुक्रवार को चिकित्सकों की टीम ने दोनों अनशनकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शुक्रवार की देरशाम एडीएम देवीदयाल वर्मा, एसडीएम उपमा पाण्डेय ने अनशनस्थल पर पहुंच कर सभासदों के मांगों को सुनते हुए कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।

इस दौरान सभासद संतोष तिवारी, शिवशंकर गुप्त, गजेंद्र यादव, अनिल गुप्त, विनोद यादव, पशुपति रौनियार, महादेव चौधरी, कैलाश भारती, संजय गुप्ता, रोशनलाल भारती, सुभाष जायसवाल, आलोक तिवारी, मिठाई बाबा, लक्ष्मी गोविंद राव, रमाकांत तिवारी, रोशनलाल भारती आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking