खड्डा/कुशीनगर। कस्बे के एक मैरिज हॉल में सोमवार को नारी शक्ति बंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि सांसद विजय दुबे व विशिष्ट अतिथि विधायक विवेकानन्द पांडेय ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के मुखिया द्वारा नारी शक्ति के बारे में जितना सोच रखी जाती है उतना किसी दलों में नहीं रखी जाती।
उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते सांसद विजय दूबे ने महिला सशक्तिकरण पर चर्चा करते हुए कहा कि महिलाओं के लिए भाजपा सरकार ने विभिन्न योजनाएं चलाई हैं। जिससे महिलाओं को मजबूती मिली है। एक ओर जहां महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिला तो वहीं तीन तलाक़ जैसे गम्भीर समस्या को समाप्त कर महिला हक व अधिकार को सुरक्षित किया।विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि योगी व मोदी की सरकार में महिलाओं को काफी लाभ मिला है। योजनाओं से नारी शक्ति काफी समृद्ध और सबल हुई हैं। कार्यक्रम में उज्ज्वला योजना, जन-धन योजना, आयुष्मान, प्रधानमंत्री आवास लाभप्रद साबित हुई है। इस कार्यक्रम को पूर्व चेयरमैन डा.नीलेश मिश्र, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विजयलक्ष्मी मिश्रा, चन्द्रप्रभा पांडेय ने संबोधित किया। चेयरमैन संगीता वर्मा ने अतिथियों को बुके और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस दौरान भाजपा नेता दुर्गेश्वर वर्मा, चेयरमैन छितौनी अशोक निषाद, रूपम सिंह, शशिकला पाठक, मनोज जायसवाल, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष संतोष मणि त्रिपाठी, ब्लाक अध्यक्ष प्रधान संघ संग्राम यादव, पिछड़ा प्रकोष्ठ के सुनील प्रजापति, चन्द्रप्रकाश तिवारी, अनुराग प्रताप सिंह, कोमल जायसवाल, विजय कन्नौजिया, धर्मेंद्र राव, आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…
सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…
लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग खड्डा, कुशीनगर।…