News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: भाजपा सरकार ने जितना महिलाओं के लिए किया कार्य उतना किसी दल की सरकार ने नहीं किया -सांसद

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 30, 2023  |  7:48 PM

176 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: भाजपा सरकार ने जितना महिलाओं के लिए किया कार्य उतना किसी दल की सरकार ने नहीं किया -सांसद WhatsApp
Responsive image
  • खड्डा में नारी शक्ति बंदन कार्यक्रम में बोले सांसद विजय दूबे व विधायक विवेकानंद पाण्डेय
  • नौकरी, स्वरोजगार सहित सभी क्षेत्रों में महिलाओं को मिल रही भागीदारी -विधायक विवेकानंद

खड्डा/कुशीनगर। कस्बे के एक मैरिज हॉल में सोमवार को नारी शक्ति बंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि सांसद विजय दुबे व विशिष्ट अतिथि विधायक विवेकानन्द पांडेय ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के मुखिया द्वारा नारी शक्ति के बारे में जितना सोच रखी जाती है उतना किसी दलों में नहीं रखी जाती।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते सांसद विजय दूबे ने महिला सशक्तिकरण पर चर्चा करते हुए कहा कि महिलाओं के लिए भाजपा सरकार ने विभिन्न योजनाएं चलाई हैं। जिससे महिलाओं को मजबूती मिली है। एक ओर जहां महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिला तो वहीं तीन तलाक़ जैसे गम्भीर समस्या को समाप्त कर महिला हक व अधिकार को सुरक्षित किया।विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि योगी व मोदी की सरकार में महिलाओं को काफी लाभ मिला है। योजनाओं से नारी शक्ति काफी समृद्ध और सबल हुई हैं। कार्यक्रम में उज्ज्वला योजना, जन-धन योजना, आयुष्मान, प्रधानमंत्री आवास लाभप्रद साबित हुई है। इस कार्यक्रम को पूर्व चेयरमैन डा.नीलेश मिश्र, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विजयलक्ष्मी मिश्रा, चन्द्रप्रभा पांडेय ने संबोधित किया। चेयरमैन संगीता वर्मा ने अतिथियों को बुके और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस दौरान भाजपा नेता दुर्गेश्वर वर्मा, चेयरमैन छितौनी अशोक निषाद, रूपम सिंह, शशिकला पाठक, मनोज जायसवाल, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष संतोष मणि त्रिपाठी, ब्लाक अध्यक्ष प्रधान संघ संग्राम यादव, पिछड़ा प्रकोष्ठ के सुनील प्रजापति, चन्द्रप्रकाश तिवारी, अनुराग प्रताप सिंह, कोमल जायसवाल, विजय कन्नौजिया, धर्मेंद्र राव, आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking