News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: पुलिस की सरकारी गाड़ी अनियंत्रित होकर दुकान में घुसी, तीन घायल 

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 2, 2024  |  4:57 PM

86 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: पुलिस की सरकारी गाड़ी अनियंत्रित होकर दुकान में घुसी, तीन घायल  WhatsApp
Responsive image
खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी नहर पुल चौराहे पर मंगलवार को खड्डा थाने की सरकारी जीप अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसी, हादसे में एक किशोर सहित दो वृद्ध व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस के जवानों ने दुकान में घुसी जीप को काफी मशक्कत से बाहर किया और गाड़ी लेकर थाने को लौट गई। घायलों को सीएचसी तुर्कहां इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर स्थानीय चौराहे पर लोगों में घटना को लेकर काफी आक्रोश देखने को मिला।
सोमवार की सायं खड्डा थाना क्षेत्र के लोहिया नगर निवासी 20 वर्षीय गोलू उर्फ अभिषेक यादव बंजारी नहर के पास पिकनिक मनाने के दौरान नहर में लापता हो गया था, जिसे नहर में ढूंढ़ने के लिए एसडीआरएफ टीम आई है। मंगलवार को स्थानीय थाना खड्डा की सरकारी जीप भी घटनास्थल पर गई थी, लौटते समय बंजारी पट्टी चौराहे पर ही अनियंत्रित होकर सायकिल की दुकान में जा घुसी और इसके चपेट में दुकानदार मुन्ना 55 वर्ष निवासी बंजारी पट्टी, अमरीश 12 वर्ष निवासी सोनबरसा एवं और संवरू 60 वर्ष निवासी करदह घायल हो गए। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ के आक्रोश का पुलिस के जवानों को सामना करना पड़ा और पुलिस ने काफी मशक्कत कर जीप को दुकान से बाहर किया जबकि घायलों को एम्बुलेंस से तुर्कहां सीएचसी भेजा गया। इस संबंध में एसएचओ नीरज कुमार राय ने बताया कि वाहन अनियंत्रित हो गई थी, तीन लोग घायल हुए थे जिनका उपचार कराया गया है।

देखे वीडियो!

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking