खड्डा/कुशीनगर। डॉ. अंबेडकर समाज सुधार समिति तहसील इकाई के खड्डा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक विवेकानंद पाण्डेय से मिलकर अंबेडकर प्रतिमा लगाने सहित अनुसूचित समाज के उत्पीड़न के बारे में विस्तार से चर्चा की।
पदाधिकारियों ने विधायक विवेकानंद पाण्डेय से मिलकर खड्डा नगर में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने एवं आए दिन अनुसूचित समाज पर हो रहे उत्पीड़न को रोकने सहित अन्य विन्दुओं पर चर्चा की।
विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने मांगों को गंभीरता से लेते हुए समाधान का आश्वासन दिए। इस अवसर पर रामधनी प्रधान, खदेरु प्रसाद गौतम, पूर्व विधायक दीपलाल भारती, नौमी प्रसाद चौधरी, संदीप कुमार, पारस प्रसाद, शंभू गौतम, विजय कुमार भारती, दिनेश गौतम, मोतीलाल चौधरी, नागेंद्र गौतम एडवोकेट, रामअधार प्रसाद, रामचंद्र बौद्ध, विंदेश्वरी भारती, रामाश्रय प्रसाद, सुदामा प्रसाद, बलवंत प्रसाद, ओम प्रकाश, सुभाष गौतम, उमेश गौतम, सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…