News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: पर्यावरण दिवस पर सांसद व विधायक ने किया हरिशंकरी पौधे का रोपण

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 5, 2022  |  6:24 PM

475 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: पर्यावरण दिवस पर सांसद व विधायक ने किया हरिशंकरी पौधे का रोपण

खड्डा/कुशीनगर। बिगड़ते पर्यावरण से धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है। जिससे मानव जीवन सहित जीव-जंतु व पेड़ पौधों पर बुरा असर पड़ रहा है। हम सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए ताकि पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। उक्त बातें विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने विकास खण्ड मुख्यालय पर वन विभाग द्वारा आयोजित हरिशंकरी वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कही।

आपके लिए और..- बेडशीट के थान से निकली ‘बंटी-बबली’ शराब, चौकी प्रभारी की...

रविवार को पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग की ओर से हरिशंकरी वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया था जिसमें विकास खण्ड मुख्यालय पर विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने पौधारोपण कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। इसी तरह ग्राम पंचायत मठियां बुजुर्ग में कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने संयुक्त रूप से पौधरोपण किया। वनक्षेत्राधिकारी वीके यादव ने बताया कि पीपल, पाकड़, बरगद (हरिशंकरी) पौधे का रोपड़ प्रत्येक ग्राम पंचायत में किया गया। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित संतोष मणि त्रिपाठी, संग्राम सिंह यादव, चंद्रप्रकाश तिवारी, संतोष यादव, रामानुज मिश्रा, निखिल उपाध्याय, प्रद्युम्न तिवारी, विजय कन्नौजिया, दिग्विजय शर्मा, अमित तिवारी, रमेश गुप्ता, लक्ष्मण प्रसाद, वनरक्षक शत्रुघ्न ठाकुर, इंद्रजीत, प्रेम सिंह, सुनील यादव, सर्वेश पाण्डेय, जितेंद्र सिंह, मारकण्डेय मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प
महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के वार्ड नंबर -1 बाघनाथ स्थित एक विबाह भवन में…

वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार, मोलई प्रसाद प्रजापति 
वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार, मोलई प्रसाद प्रजापति 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर के प्रांगण में…

थाना प्रभारी ने किया व्यापारियों संग बैठक
थाना प्रभारी ने किया व्यापारियों संग बैठक

हाटा कुशीनगर । कोतवाली परिसर में थाना प्रभारी दीपक ने नगर के व्यापारियों संग…

‘एक पेड़ मां के नाम’ महायज्ञ के तहत अवध शुगर एनर्जी लिमिटेड में हुआ बृहद पौधरोपण
‘एक पेड़ मां के नाम’ महायज्ञ के तहत अवध शुगर एनर्जी लिमिटेड में हुआ बृहद पौधरोपण

हाटा (कुशीनगर)। पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking