News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: मोदी सरकार के 9 साल पूर्ण होने पर विधायक ने की प्रेसवार्ता

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 15, 2023  |  4:13 PM

39 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: मोदी सरकार के 9 साल पूर्ण होने पर विधायक ने की प्रेसवार्ता
  • मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल को बेमिसाल कार्यकाल एवं लोक कल्याणकारी बताया

खड्डा/कुशीनगर। कस्वे के चीनी मिल गेस्ट हाउस में गुरुवार को स्थानीय विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने प्रेसवार्ता कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि आजादी से लेकर 2013 तक देश में जितना विकास हुआ उससे अधिक बीते 9 साल में विकास की गाथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है।

आज की हॉट खबर- ‘मैं IFS अधिकारी हूं’ कहकर करता था ठगी, फर्जी आईडी-मोहर...

विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने कहा कि देश के एक- एक जनता तक विकास की किरण पहुंचाने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी ने की है। उन्होंने कहा कि किसानों के वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत अब देश का कोई भी नागरिक देश के किसी भी कोने से राशन उठा सकता है। प्रधानमंत्री ने किसान सम्मान निधि योजना के तहत 40 लाख किसानों के खाते में 1800 करोड़ रुपए से अधिक की राशि भुगतान की है। उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना से कुशीनगर जिले के साथ ही साथ खड्डा विधानसभा के पात्र लाभार्थियों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है जहां एक ओर भाजपा की केन्द्र व प्रदेश की सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर, नौजवानों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं को चला रही है वहीं कुशीनगर जिले को अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज सहित कृषि विश्वविद्यालय एवं फ्लाई ओवर का संचलन सबके सामने है। खड्डा विधानसभा के रेता क्षेत्र के वासींदो को घर- घर सोलर लाइट देकर स्थायी रूप से बिजली व्यवस्था कराने का प्रयास किया जा रहा है। खड्डा-पनियहवा, नेबुआ- जटहां, खड्डा-सिसवां सहित नारायणी तट के बंधो की मरम्मत सहित सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। उन्होंने सरकार के सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की बात बताते हुए भाजपा सरकार के 9 साल को बेमिसाल बताया।

इस दौरान प्रेसवार्ता में मण्डल अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश तिवारी, मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र राव, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, वरिष्ठ नेता बद्रीनाथ तिवारी मिठाई बाबा, आनंद सिंह, विकास तिवारी, मुन्ना सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश

सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…

सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान
सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान

नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से  प्राथमिक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking