खड्डा/कुशीनगर। गुरु पूर्णिमा पर बुधवार को खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने काली मंदिर सहित पथलेश्वरनाथ धाम में साधु-संतों को सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने पथलेश्वरनाथ मंदिर के महंत सत्येन्द्र नाथ गिरी सहित दर्जनों संत महात्माओं को फूल का माला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया ।
विधायक ने जीवन में गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा देवी देवता भी अपने गुरु का सम्मान करते थे। कोई भी व्यक्ति गुरु के बिना आगे नहीं बढ़ता। कहा की हर क्षेत्र में प्रगति के लिए गुरु का होना आवश्यक है बिना गुरु का ज्ञान की कल्पना नहीं की जा सकती है। इसके पूर्व काली स्थान के पुजारी को अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक दीपलाल भारती, भाजपा नेता आलोक तिवारी, बद्रीनारायण तिवारी, भाजपा नेता दुर्गेश्वर वर्मा, चंद्रप्रकाश तिवारी, आनन्द सिंह, विजय कन्नौजिया, राजेश्वर सिंह, अभय राय, सुमंत पाण्डेय, जवाहिर गुप्ता, ललित पाण्डेय सन्त बच्चा उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के वार्ड नंबर -1 बाघनाथ स्थित एक विबाह भवन में…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर के प्रांगण में…
हाटा कुशीनगर । कोतवाली परिसर में थाना प्रभारी दीपक ने नगर के व्यापारियों संग…