खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के वरवारतनपुर गांव के चार लोगों के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मारपीट, छेड़खानी सहित दलित उत्पीड़न में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू दी है।
वरवारतनपुर निवासी महिला पुनीता देवी ने एससी-एसटी कोर्ट में वाद दाखिल कर आरोप लगाया है कि 14 नवम्बर 2023 को पुरूष सदस्यों को छोड़कर परिवार के सभी लोग दरवाजे पर बैठे थे कि गांव के चार लोगों ने उसके साथ गाली गलौज, मारपीट करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर जातिसूचक गालियां देते हुए धमकी दी। न्यायालय के आदेश पर खड्डा पुलिस ने गांव के उत्तर टोला निवासी भोलू सिंह, शुभम सिंह, पिन्टू और कन्हैया सिंह के विरुद्ध धारा 323, 354क, 506, 392 एवं दलित उत्पीड़न में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…