खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के कडुअवना टोले पर सोमवार की सुबह नाद पर चारा खा रही एक भैंस पर उपर से गुजरा हाइटेंशन तार गिर जाने से एक भैंस की झुलसकर मौके पर मृत्यु हो गई और एक भैंस घायल हो गई। पीड़ित पशुपालक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस एवं पशुपालन विभाग पोस्टमार्टम सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है।
कडुअवना आवादकारी गांव निवासी जगदेव यादव पुत्र सरल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसकी भैंस नाद पर सुबह 5 बजे चारा खा रही थी इसी दरम्यान उसके उपर विद्युत प्रवाहित हाइटेंशन तार गिर गया और झुलसकर उसकी मौत हो गई, वहीं दूसरी भैंस भी चपेट में आकर घायल हो गई। वहीं पशुपालक का आरोप है कि तार बदलने को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों को फोन सहित पत्र देकर शिकायत करने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई जिसके बाद घटना हो गई। पीड़ित पशुपालक ने खड्डा थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…