News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, 4 घायल

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 17, 2023  |  8:29 PM

208 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, 4 घायल WhatsApp
Responsive image
  • एक दुर्घटना हनुमानगंज थाना क्षेत्र में जबकि दो खड्डा थाना क्षेत्र में हुई घटित
  • मृतक युवक हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है निवासी
  • चारों घायलों को चिकित्सक ने किया जिला अस्पताल रेफर

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा एवं हनुमानगंज थाना क्षेत्रों में तीन अलग- अलग दुर्घटनाओं में एक की मौत जबकि 4 अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए। एम्बुलेंस से सभी गम्भीर रूप से घायलों को तुर्कहां सीएचसी में भर्ती कराया गया है जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

शुक्रवार की सायं हनुमानगंज थाना क्षेत्र के छितौनी बाइपास पर दो मोटरसाइकिल सवारों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें नगर पंचायत के टेंगरहा टोला निवासी दो युवक तुलसी पुत्र रामदुलारे उम्र 25 वर्ष एवं समतोला पुत्र श्री कांत चौहान उम्र 32 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गए जबकि दूसरे बाइक पर मंशापट्टी गांव से नौतार जंगल अपने घर जा रहे छोटेलाल राजभर पुत्र सुरेश उम्र 30 वर्ष की स्थिति गम्भीर देख मौके पर पहुंची पीआरबी पुलिस ने तत्काल तुर्कहां सीएचसी भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। जबकि दूसरे दोनों घायलों का पैर फैक्चर होना बताया जा रहा है जिन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं दूसरी घटना खड्डा थाना क्षेत्र के नेबुआ-खड्डा मार्ग पर भुजौली बुजुर्ग के समीप हुई जहां खड्डा बाजार की ओर जा रहे भुजौली गांव निवासी मैनुद्दीन अंसारी के बाइक में पीछे से एक बाइक ने टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार मैनुद्दीन गिरकर गम्भीर रूप घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से उसे तुर्कंहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए भर्ती कराया गया जिसे चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।वहीं तीसरी सड़क दुघर्टना बहोरछपरा चौराहे से लखुआ गांव जाने वाली सड़क पर होना बताया जा रहा है जहां शुक्रवार की सायं ट्रैक्टर और बाइक में हुई दुर्घटना में थाना क्षेत्र के नरकूछपरा गांव निवासी राजन भारती पुत्र नन्दलाल 20 वर्ष गम्भीर घायल हो गया। एम्बुलेंस से उसे तुर्कंहा सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking