खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के मुख्य पश्चिमी गण्डक नहर मार्ग पर एकडंगा चौराहे के समीप संकरी हरपुर रजवाहा नहर के पुलिया से टकराकर मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना गुरुवार की देर रात की बताई जा रही है। घटनास्थल पहुंची खड्डा पुलिस ने शव के शिनाख्त सहित घायल युवक को सरकारी गाड़ी से तुर्कहां सीएचसी ईलाज के लिए भर्ती कराया है। मृतक एवं घायल युवकों की पहचान थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी के रूप में हुआ है।
थाना क्षेत्र के एकडंगा चौराहे के समीप एकडंगी छोटका टोला के समीप हरपुर राजवाहा नहर बहती है। नहर की पटरी पिच मार्ग होने के वावजूद सड़क पर स्थित पुलिया काफी संकरी है जिससे हर समय यहां हादसे का डर सताते रहता है। शुक्रवार की अल सुबह पैदल चौराहे पर जा रहे लोगों ने नहर में गिरे दो युवकों को देखकर शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जुट गई। बाइक पुलिया से टकराकर नहर के दूसरी छोर पर स्थित दिवाल से टक्कर के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए थे। अनुमान लगाया जा रहा है तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर टकराई है जिससे एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया था। सूचना पर एचएचओ खड्डा नीरज कुमार राय, एस आई अरविंद कुमार सिपाही विश्वजीत, चन्द्रशेखर चौहान घटनास्थल पर पहुंच तत्काल घायल युवक को अपने सरकारी गाड़ी से तुर्कहां अस्पताल पहुंचाया वहीं घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त बाइक के नम्बर से युवक के घर सहित मोबाइल नम्बर से परिजनों को सूचना दी। मृतक युवक की पहचान ग्राम सभा पकड़ी बृजलाल नं.1 निवासी राहुल भारती पुत्र सुरेन्द्र उम्र 18 वर्ष एवं घायल का दीपू भारती पुत्र महंथ उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है।
अस्पताल में भर्ती घायल दीपू को प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है वहीं मृतक के परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने शव का पंचनामा करा पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई में जुटी हुई है। दोनों युवक हेलमेट नहीं पहने थे।
विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…
सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…
लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग खड्डा, कुशीनगर।…