News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: सड़क हादसे में एक युवक की गई जान, दूसरा गम्भीर रूप से घायल

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 8, 2023  |  3:21 PM

137 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: सड़क हादसे में एक युवक की गई जान, दूसरा गम्भीर रूप से घायल WhatsApp
Responsive image
  • मुख्य पश्चिमी गण्डक नहर के एकडंगा चौराहे के समीप हरपुर राजवाहा नहर पुल की घटना
  • बाइक नहर में एक छोर से दूसरे छोर की दिवाल पर टकराई, उड़े पर खच्चे
  • एक की हुई मौत जबकि दूसरा जिला अस्पताल रेफर

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के मुख्य पश्चिमी गण्डक नहर मार्ग पर एकडंगा चौराहे के समीप संकरी हरपुर रजवाहा नहर के पुलिया से टकराकर मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना गुरुवार की देर रात की बताई जा रही है। घटनास्थल पहुंची खड्डा पुलिस ने शव के शिनाख्त सहित घायल युवक को सरकारी गाड़ी से तुर्कहां सीएचसी ईलाज के लिए भर्ती कराया है। मृतक एवं घायल युवकों की पहचान थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी के रूप में हुआ है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

थाना क्षेत्र के एकडंगा चौराहे के समीप एकडंगी छोटका टोला के समीप हरपुर राजवाहा नहर बहती है। नहर की पटरी पिच मार्ग होने के वावजूद सड़क पर स्थित पुलिया काफी संकरी है जिससे हर समय यहां हादसे का डर सताते रहता है। शुक्रवार की अल सुबह पैदल चौराहे पर जा रहे लोगों ने नहर में गिरे दो युवकों को देखकर शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जुट गई। बाइक पुलिया से टकराकर नहर के दूसरी छोर पर स्थित दिवाल से टक्कर के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए थे। अनुमान लगाया जा रहा है तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर टकराई है जिससे एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया था। सूचना पर एचएचओ खड्डा नीरज कुमार राय, एस आई अरविंद कुमार सिपाही विश्वजीत, चन्द्रशेखर चौहान घटनास्थल पर पहुंच तत्काल घायल युवक को अपने सरकारी गाड़ी से तुर्कहां अस्पताल पहुंचाया वहीं घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त बाइक के नम्बर से युवक के घर सहित मोबाइल नम्बर से परिजनों को सूचना दी। मृतक युवक की पहचान ग्राम सभा पकड़ी बृजलाल नं.1 निवासी राहुल भारती पुत्र सुरेन्द्र उम्र 18 वर्ष एवं घायल का दीपू भारती पुत्र महंथ उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है।

अस्पताल में भर्ती घायल दीपू को प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है वहीं मृतक के परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने शव का पंचनामा करा पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई में जुटी हुई है। दोनों युवक हेलमेट नहीं पहने थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking