News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: आग का तांडव! आधा दर्जन घर जले, सिलेंडर विस्फोट से तीन घायल, बाइक, फ्रिज, कूलर आदि सामान जलकर खाक

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 30, 2024  |  3:41 PM

50 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: आग का तांडव! आधा दर्जन घर जले, सिलेंडर विस्फोट से तीन घायल, बाइक, फ्रिज, कूलर आदि सामान जलकर खाक WhatsApp
Responsive image
  • खड्डा थाना क्षेत्र के वरवारतनपुर गांव में लगी आग, आधा दर्जन घरों का सब कुछ तबाह
  • तीन सिलेंडर विस्फोट से मची अफरातफरी, तीन लोग आंशिक चोटिल

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के वरवारतनपुर गांव में मंगलवार की दोपहर तेज पछुआ हवा के बीच अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। एक ओर जहां सिलेंडर विस्फोट से तीन लोग चोटिल हो गए वहीं आधा दर्जन घरों में आग लगने से घरों में रखे सामान, टीबी, फ्रीज, वाशिंग मशीन, कूलर, नकदी एवं जेवरात सहित एक मोटरसाइकिल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान गांव में अफरातफरी मची रही। घटनास्थल पर तहसीलदार महेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर लोगों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

वरवारतनपुर गांव में दोपहर जब तेज हवा चल रही थी उसी दौरान रामप्रवेश चौरसिया के घर आग लग गई और देखते ही देखते सुखलाल पटेल, रामहरख चौरसिया, विनोद, बीरेंद्र चौरसिया एवं आननंदकर राव के घर भी चपेट में आ गये और सिलेंडर फटने से सुखलाल 55 वर्ष, बृंद 16 वर्ष और कमल 15 वर्ष आंशिक रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए नीजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं आग की घटना में अनाज, कपड़े, विस्तर, फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन सहित नकदी और जेवरात आदि सामान जलकर खाक हो गये। आग लगने की घटना के बाद खाली पड़े खेत की जुताई कर पंपिंग सेट आदि से पानी चलाकर आग को काबू किया जा सका। मौके पर खड्डा पुलिस और तहसीलदार महेश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों संग आग बुझाने में सहयोग की और अहेतुक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। वहीं आग की घटना में सबकुछ खो चुके परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी कहीं अन्य जगह व्यस्त होने के चलते गांव में नहीं पहुंच सकी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking